Sunday, September 6, 2026

BREAKING

All News

आज के दिन ही भारत ने जीता था वर्ल्डकप

आज के दिन ही भारत ने जीता था वर्ल्ड  कप 
साल 2011 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट ने 28 साल बाद वर्ल्ड 
कप जीता था। 2011 में दो अप्रैल को ही भारत ने श्री लंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारतीय टीम की इस शानदार जीत का गवाह मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम और वहां बैठे सभी लोग बने थे।
फाइनल मैच की बात करें तो जहीर खान, गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी उसके हीरो रहे थे। जहीर ने गेंदबाजी तो धोनी और गंभीर ने बल्लेबाजी से फाइनल में जीत पक्की की थी। सीरीज की बात करें तो युवराज सिंह इसके हीरो थे। विराट कोहली ने इस इवेंट में ही अपने वनडे इंटरनैशनल करियर की पहली सेंचुरी लगाई थी। 
फाइनल मैच में धोनी का वह छक्का शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल पाए। तब भारत को जीत के लिए 11 गेंदों पर 4 रन चाहिए थे, तब धोनी ने छक्का लगाकार कप को भारत के नाम कर दिया था। 

 

Gallinews.com 


– 
– 

(For More IMP News) like and follow on
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews

Related Posts

1 of 15,353

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading