Tuesday, July 28, 2026

BREAKING

All News

जज से बोले लालू, सर आपका बड़ा नाम हुआ है रहम कीजिए, होली मनानी है

जज से बोले लालू, सर आपका बड़ा नाम हुआ है  रहम कीजिए, होली मनानी है

होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए. बिहार के पूर्व सीएम लालू चिंतित है.कही इस बार होली जेल में न बनानी पड़ जाए.  अदालत में लालू यादव ने जज के सामने खुलकर अपनी बातें रखीं। इस दौरान जज ने लालू को बताया कि आपसे गलती ये हुई है कि आप अच्छे अफसर नहीं रखते थे, इस पर लालू यादव ने कहा कि सिस्टम बहुत गड़बड़ है सर।
गत दिनों लालू यादव चारा घोटाले के सिलसिले में रांची की सीबीआई अदालत में जाने से पहले कहा. चारा घोटाले में दोषी करार दिये गये लालू यादव होली बड़े धूम-धड़ाके के साथ मनाते थे।

रंगों के इस त्योहार के दौरान पटना स्थित लालू के आवास में उनका गंवई अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता था। इस बार होली में मात्र एक पखवारे का वक्त रह गया है और लालू यादव रांची जेल में बंद है। जेल में मकर संक्रांति का चूड़ा-तिलकुट खा चुके लालू यादव को अब होली की चिंता सता रही है।

 

Gallinews.com


– 
– 

(For More IMP News) like and follow on
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews

Related Posts

1 of 12,507

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading