Sunday, September 6, 2026

BREAKING

All News

पीठ दर्द से परेशान धोनी बोले, रन बनाने के लिए हाथ ही काफी हैं

पीठ दर्द से परेशान धोनी बोले, रन बनाने के लिए हाथ ही काफी हैं
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ताकतवार हाथों ने टीम को कई मैचों में विजेता बनाया है और शायद इसीलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पीठ दर्द के बाद भी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने का उनमें आत्मविश्वास है.
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच में धोनी हालांकि चोट से परेशान थे, फिर भी वह गेंद को आसानी से सीमा रेखा के पार भेज रहे थे.
धोनी की 44 गेंद में नाबाद 79 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते सुपर किंग्स की टीम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई थी, हालांकि टीम चार रन से मैच हार गई. धोनी से जब पूछा गया कि पीठ दर्द के बाद भी वह लॉफ्टेड शॉट कैसे मार रहे थे, तो धोनी ने कहा, ‘दर्द के कारण पीठ की स्थिति काफी खराब है, लेकिन भगवान ने मुझे ताकत दी है और शॉट खेलने के लिए मुझे पीठ का ज्यादा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं. मेरे हाथ ये काफी है 

 

Gallinews.com


​ – 
​ – 

(For More IMP News) like and follow on​
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews

Related Posts

1 of 15,384

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading