Friday, September 25, 2026

BREAKING

All News

बीजेपी ने दिखाया राहुल गांधी को ‘आईना’, कर्नाटक

 बीजेपी ने दिखाया राहुल गांधी को ‘आईना’, कर्नाटक 

फेसबुक डाटा लीक तुल पकडता जा रहा है, डाटा लीक मामले को भी राजनीती से जोड़ दिया गया है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐप के नाम पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी कर्नाटक ने पलटवार किया है. बीजेपी कर्नाटक के ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा गया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का उन्हीं के नाम पर ‘सिद्धारमैया ऐप’ है जो कि सरकारी पैसे पर चलाया जा रहा है. वहीं नमो ऐप को बीजेपी अपने खर्चे पर चला रही है. इसलिए इस ऐप का नाम PMO की बजाए नमो रखा गया है.

राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए नमो ऐप के जरिए करोड़ों भारतीयों का पर्सनल डाटाबेस बना रहे हैं. राहुल ने कहा कि नमो ऐप सरकारी पैसे से चलाया जा रहा है. अगर प्रधानमंत्री पूरे देश से जुड़ने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं, लेकिन ऐप का नाम PMO ऐप होना चाहिए. यह डाटाबेस पूरे भारत का है, ना कि नरेंद्र मोदी का है.

 

Gallinews.com

– 
– 

(For More IMP News) like and follow on
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews

 

Related Posts

1 of 15,930

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading