Thursday, July 30, 2026

BREAKING

All News

महाराष्ट्र के विधायक के बिगड़े बोल, हेमा मालिनी रोज़ एक बंपर शराब पीती हैं

 

 

 

महाराष्ट्र के विधायक के बिगड़े बोल, हेमा मालिनी रोज़ एक बंपर शराब पीती हैं

महाराष्ट्र के एक विधायक ने बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के बारे में ऐसा बयान दिया है जिससे नया विवाद खड़ा हो सकता है. महाराष्ट्र की विधानसभा में अचलपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्दलीय विधायक बच्चू कडु ने किसानों की आत्महत्या के संदर्भ में कहा है कि हेमा मालिनी रोज एक बंपर दारू पीती है, उन्होंने आत्महत्या की क्या? यह विवादित बयान बच्चू कडु ने नांदेड़ में दिया.

शराब की वजह से किसान खुदखुशी करते हैं, इस दावे को गलत साबित करने के दौरान कडु ने हेमा मालिनी का उदाहरण दिया. मगर उनके इस बयान से अब नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है.

कडु ने कहा, नारायण राणे ने कहा था कि शराब पीने की वजह से किसान आत्महत्या करते हैं, गडकरी साहब ने कहा है कि शादी में खर्च ज़्यादा होने की वजह से किसान खुदखुशी करते हैं. और भी कई लोग अलग-अलग स्टेटमेंट करते हैं. मेरा उनसे सवाल है कि शराब का सेवन कौन नहीं करता है. 75 प्रतिशत विधायक शराब पीते हैं, सांसद भी शराब पीते हैं, पत्रकार भी पीते हैं. फिर हेमा मालिनी तो रोज़ बंपर शराब पीती है तो क्या उन्होंने आत्महत्या की?

Related Posts

1 of 12,610

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading