Thursday, July 30, 2026

BREAKING

All News

रजनीकांत की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट ने 6.2 करोड़ वापस लौटाने के दिए आदेश

रजनीकांत की पत्नी को  सुप्रीम कोर्ट ने 6.2 करोड़ वापस लौटाने के दिए आदेश

सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत को दो सप्ताह के भीतर एडी ब्यूरो कंपनी को 6.2 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। एडी ब्यूरो कंपनी की एक याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। याचिका में कहा गया था कि लता ने कोचादइयां फिल्म के टेलीकास्ट राइट के मामले में फर्जी सर्टिफिकेट लगाया था। 
कंपनी ने याचिका में यह भी कहा था कि लता ने दस करोड़ रुपए ले लिए और फिल्म का राइट किसी दूसरी कंपनी को बेच दिया। लता को चार हफ्ते में जवाब देना होगा। 

 

Gallinews.com


– 
– 

(For More IMP News) like and follow on
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews

Related Posts

1 of 12,625

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading