All News

रूस से S-400 मिसाइल खरीदने की तैयारी में भारत

रूस से S-400 मिसाइल खरीदने की तैयारी में भारत 
नई दिल्ली: 
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की आगामी रूस यात्रा के दौरान एस-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की खरीद का समझौता निपटाने की कोशिश की जा सकती है। अनुमानित 40,000 करोड़ रुपए का यह सौदा मुख्य रूप से कीमत को लेकर अटका हुआ है। सूत्रों के अनुसार भारत चाहेगा कि रक्षा मंत्री निर्मला की यात्रा में इसे निपटा लिया जाए। सूत्रों के मुताबिक वे छह सप्ताह के अंदर मास्को की यात्रा पर जा सकती हैं। आकाश में लक्ष्यों को भेदने वाले एस-400 ट्रायम्फ प्रक्षेपास्त्रों की मारक क्षमता 400 किलोमीटर है। इसे रूस की ऐसी सबसे समुन्न्त प्रणाली माना जा रहा। यह जानकारी यहां आधिकारिक सूत्रों ने दी। सौजन्य पंजाब केसरी 

 

Gallinews.com


– 
– 

(For More IMP News) like and follow on
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews

Related Posts

1 of 16,112

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading