All News

रेमो डिसूजा को धमकी देने के मामले में फिल्म प्रोड्यूसर सतेंद्र त्यागी गिरफ्तार

रेमो डिसूजा को धमकी देने के मामले में फिल्म प्रोड्यूसर सतेंद्र त्यागी गिरफ्तार

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को धमकी देने और जबरन वसूली मामले में क्राइम ब्रांच ने निर्माता सतेंद्र त्‍यागी को गिरफ्तार किया है.त्‍यागी ने डॉन रवि पुजारी के जरिए रेमो को जान से मारने धमकी दी थी और 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी. पिछले साल अगस्‍त और जनवरी 2018 में रवि पुजारी ने ही रेमो डिसूजा को फोन कर धमकी दी थी.
रेमो और उनकी पत्‍नी ने शक के आधार पर त्‍यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और सत्येंद्र त्यागी मिलकर 'डेथ ऑफ अमर' नाम से एक फिल्म बना रहे थे, यह साल 2014 की बात है. इस फिल्म के लिए राजीव खंडेलवाल को साइन किया गया था. राजीव के अलावा इस फिल्म में जरीन खान और प्रशांत नारायण भी थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्येंद्र त्यागी ने इस फिल्म में 5 करोड़ रुपये लगाए थे इसके बाद उनमें और रेमो में कुछ विवाद हुआ था

 

Gallinews.com

 
– 

(For More IMP News) like and follow on
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews

 

Related Posts

1 of 6,187

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading