All News

रेलवे में 1 लाख पदों के लिए आए 2 करोड़ से अधिक आवेदन

रेलवे में 1 लाख पदों के लिए आए 2 करोड़ से अधिक  आवेदन

रेलवे ने जानकारी दी है कि 1 लाख रिक्तियों के लिए उसे 2 करोड़ से अधिक आवेदन मिले हैं। अभी रिजीस्ट्रेशन बंद होने में 5 दिन शेष हैं। ग्रुप C और D में भर्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होनी है। इसमें 9,500 वैकंसी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के लिए भी हैं। 

जानकारी के अनुसार अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं और आखिरी तारीख तक यह संख्या और भी बढ़ेगी। मिली जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशन के लिए 50 लाख से ज्यादा फॉर्म भरे गए हैं। 

15 भाषाओं में प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया जाएगा जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, असमिया, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, तमिल और तेलुगु शामिल हैं

 

Gallinews.com

 
– 

(For More IMP News) like and follow on
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews

Related Posts

1 of 16,772