Monday, September 7, 2026

BREAKING

All News

शिखर धवन की पत्नी ने दिखाया बल्ले से दम

शिखर धवन की पत्नी ने दिखाया बल्ले से दम

 भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर शिखर धवन अक्सर सोशल मीडिया पर पत्नी और बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। धवन ने शुक्रवार देर रात अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर धवन बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी उनकी गेंदों पर जमकर शॉट लगाती रही। अपनी पत्नी के लिए अक्सर इमोशनल मैसेज लिखने वाले धवन इस बार कुछ अलग और नया लिखा है। धवन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”मैदान के अंदर बल्लेबाज और मैदान से बाहर आते ही गेंदबाज। जब पत्नी स्ट्राइक लेना चाहती हो तो एक पति के पास उन्हें स्ट्राइक देने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता होता भी नहीं है। अपने परिवार के साथ बिताया हुआ प्यारा सा लम्हा”। धवन इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के लिए कई बार प्यार जता चुके हैं।

 

Gallinews.com

 
– 

(For More IMP News) like and follow on
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews

Related Posts

1 of 15,429

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading