Thursday, July 30, 2026

BREAKING

All News

Pune me Uttar Bharatiya Samajwadi party ka Sammelan

Pune me Uttar Bharatiya Samajwadi party ka Sammelan 

पुणे में समाजवादी पार्टी का उत्तर भारतीय सम्मेलन संपन्न 
उत्तर भारतीय समाज से सपा का साथ देने का अबू आसिम आजमी ने किया आह्वान 

मुंबई ,समाजवादी पुणे शहर की तरफ से रविवार ,२३ दिसम्बर को पुणे में उत्तर भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुंबई /महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इसके साथ  राजेंद्र बहादुर यादव उपाध्यक्ष महाराष्ट्र, जुल्फिकार अहमद आज़मी महासचिव महाराष्ट्र, दिनेश यादव महासचिव महाराष्ट्र, रमाशंकर तिवारी महासचिव मुंबई, दिनेश यादव अध्यक्ष पुणे शहर समाजवादी पार्टी तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान अपने संबोधन में अबू आसिम आजमी ने पुणे शहर के विकास में उत्तर भारतीय लोगों के योगदान की सराहना की। आजमी ने उपस्थित उत्तर भारतीय लोगों से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज हमेशा मेहनत पर यकीन करता है। इसके बावजूद इस समाज को प्रांतवाद और भाषावाद का शिकार होना पड़ता है।
आजमी ने कहा कि मुंबई के बाद पुणे में भी समाजवादी पार्टी मजबूत होगी तो उत्तर भारतीय समाज को उपेक्षा का शिकार नहीं होना होगा। बता दें कि अभी हाल में मुंबई के मुलुंड में समाजवादी पार्टी की तरफ से उत्तर भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। 

Gallinews.com

Please Subscribe Gallinews New You Tube Channel and

Press Bell Icon to get Regular Update Press Link & Subscribe

https://www.youtube.com/c/Gallinews24X7

Related Posts

1 of 12,625

Discover more from Gallinews India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading