भोजपुरी अभिनेत्री माया यादव सपा में शामिल
महिला सभा मुम्बई प्रदेश की उपाध्यक्ष नियुक्त
मुंबई , भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री और फिल्म निर्मात्री माया यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल हुई उन्हें पार्टी में महिला सभा मुम्बई प्रदेश का उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है । पार्टी के मुम्बई / महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने माया यादव को नियुक्ति पत्र दिया और पार्टी में सत्कार किया।
माया यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अबू आसिम आजमी का शुक्रिया अदा की। अखिलेश यादव मुंबई के दौरे पर आये हुआ थे उन्हें अबू आसिम आजमी के साथ अखिलेश यादव से मिलने का अवसर मिला। उसके बाद से ही उन्होंने सपा से जुड़ने फैसला किया।
बता दें कि माया यादव भोजपुरी फिल्मों की एक चर्चित चेहरा हैं और उन्होंने आंधी और तूफान,लाडला,विधाता ,दिलेर ,मोहब्बत सहित करीब २०० से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदायगी का लोहा मनवाया है। इसी के साथ माया यादव ने भोजपुरी फिल्म संसार और मोहब्बत का निर्माण भी किया हैं। दोनों फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी हैं।
(For More IMP News) like and follow on
https://m.facebook.com/gallinews/
https://twitter.com/gallinews?s=08
https://www.youtube.com/user/gallinews










